बांग्लादेश में 27 और 28 नवंबर को फुल लॉकडाउन का ऐलान, हिंसा के बीच शेख हसीना की पार्टी की ये हैं 8 मांगें

बांग्लादेश, बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत वापसी के बाद ढाका सहित कई इलाकों में हिंसा भड़क गई है। इस बीच शेख हसीना की पार्टी ने 8 मांगों की दरकार की है।

बांग्लादेश भारी हिंसा और तनाव से एक बार फिर जूझ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना फिर से वतन वापस आना चाहती हैं जिसे लेकर हिंसा चरम पर है। अब आवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को पूरे देश में फुल लॉकडाउन का ऐलान किया है।

इस दौरान शेख हसीना की पार्टी यानी बांग्लादेश अवामी लीग ने 2 दिनों के फुल लॉकडाउन का ऐलान किया। साथ ही साथ पार्टी पर लगे प्रतिबंध हटाने और राजनीतिक बंदियों की रिहाई समेत कई मांगें की हैं।

बांग्लादेश अवामी लीग की ये हैं 8 प्रमुख मांगें
शेख हसीना की पार्टी (अवामी लीग) ने शेख हसीना और पार्टी के ऊपर दर्ज मामलों को वापस लेने से लेकर पार्टी पर लगे कड़े प्रतिबंध को हटाने की मांग की। मंगलवार को अवामी लीग ने शहर में मशाल जुलूस निकाला।

साथ ही बुधवार को प्रदर्शन और तेज करने का ऐलान किया। शेख हसीना 16 नवंबर को बांग्लादेश वापसी का ऐलान कर चुकी हैं। वे 1971 के मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ के अवसर पर भारत लौटेंगी। ऐसे में यहां तनाव बढ़ने की आशंका है।

बांग्लादेश में अचानक क्योें बढ़ी हिंसा
दरअसल, बांग्लादेश में जब से शेख हसीना की वापसी की खबरें आई हैं तब से यहां विपक्षी दलों और लोगों में रोष है। गोपालगंज में भी कई इलाकों में तोड़फोड़ की गई। क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित फूलों की दुकानों पर भी हमला किया गया।

इतना ही नहीं शेख हसीना के बांग्लादेश वापसी के ऐलान के बाद बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर्रहमान अपने आस्ट्रेलिया-मलेशिया के दौरे को छोटा करते हुए देश वापस लौट रहे हैं।

बढ़ते तनाव के मुद्दे पर वे प्रधानमंत्री तारिक रहमान से बातचीच करने वाले हैं। अब इसी बीच अवामी लीग ने अपनी 8 मांगें भी रख दी हैं। अब देखना ये है कि आने वाले महीने में बांग्लादेश में हिंसा और बढ़ती है या बांग्लादेश की राजनीति में बड़ी उलटफेर हो सकता है।

Next Post

जबलपुर जिला ग्रामीण से 10 हजार कांग्रेसी शामिल होकर बनाएंगे संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक

Wed Nov 25 , 2026
जबलपुर। 26 नवंबर को जबलपुर में शहर और ग्रामीण कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक बनाने कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में जबलपुर में संविधान रक्षा मार्च के संविधान के कृति जागरूकता फैलाई जाएगी। खबर है कि जबलपुर और […]

You May Like