अवैध शराब बेचते पांच दोपहिया वाहन जब्त, आरोपी मौके से भागे

इंदौर: अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने मंगलवार सुबह कार्रवाई करते हुए पांच दोपहिया वाहन और 99 बल्क लीटर शराब जब्त की है. अलग अलग क्षेत्रों में शराब बेचने और परिवहन करने वाले आरोपी टीम को देखकर वाहन और शराब छोड़कर भाग निकले. जब्त माल की कुल कीमत 4 लाख 21 हजार 750 रुपए बताई गई है.
आबकारी विभाग ने सोमवार रात से ही कार्रवाई की तैयारी की थी. मंगलवार सुबह 4 बजे टीम गठित कर छावनी और पलासिया वृत्त के अधिकारियों कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए रवाना किया. गश्त के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब का परिवहन और बिक्री करते हुए पांच दोपहिया वाहन पकड़े. मौके से आरोपी भाग गए, जिसके बाद वाहन और शराब आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिए. कार्रवाई में 550 पाव देसी मसाला और देसी सादा शराब जब्त की गई. इसकी कुल मात्रा 99 बल्क लीटर है. जब्त वाहनों में एक्सेस, हीरो डीलक्स, स्प्लेंडर प्लस और होंडा एक्टिवा सहित पांच दोपहिया वाहन शामिल हैं. मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पांच प्रकरण दर्ज किए हैं. आबकारी विभाग आरोपियों की तलाश कर रहा है और आगे की जांच जारी है.

Next Post

सिंगरौली में अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, मिट्टी-रेत समेत सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

Tue Nov 24 , 2026
सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर तीन अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर मिट्टी, रेत, मुरूम और बोल्डर का अवैध परिवहन करते सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान दो […]

You May Like