धार्मिक यात्रा से लौट रहा भिंड का परिवार हुआ हादसे का शिकार, 4 की मौत, 5 घायल

भिण्ड: भिंड के एक परिवार के साथ भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाओं समेत बच्चे शामिल हैं। ये लोग उत्तर प्रदेश के मथुरा से गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे थे। उसी समय इनकी कार हादसे का शिकार हो गई।मथुरा में हुए इस हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक परिवार के 9 सदस्य कार से धर्मिक यात्रा पर निकले थे। वृंदावन और बरसाना के दर्शन करने के बाद ये रमणरेती जा रहे थे। उसी समय इनकी कार एक ट्रक में घुस गई।
जैंत थाना क्षेत्र के धर्म कांटा के पास पहुंचने के बाद कार अचानक से ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर जबरदस्त थी। इसमें 2 महिलाओं और 2 बच्चों की जान चली गई। वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।
जब कार और ट्रक की टक्कर हुई तो मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद कार में फंसे हुए लोगों को एक एक कर बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।घटना में 32 वर्षीय रूबी, 30 वर्षीय ज्योति, 10 वर्षीय कान्हा और 4 वर्षीय रुद्र की मौत हो गई है। वहीं देवाशीष, पलक, आशा, गौरी और गिरिजा घायल हुए हैं।भिंड के दबोहा गांव के रहने वाले ये लोग देव दर्शन के लिए मथुरा आए थे। इनकी कार ग्वालियर से डस्ट लेकर जा रहे ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Next Post

कैसे हुई जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी? जानें अंदरखाने की पूरी कहानी

Tue Nov 24 , 2026
एनवीडिया ने जेन्सेन हुआंग को सीईओ पद पर वापसी की मंजूरी दे दी है। इस घोषणा के बाद निवेशकों की मूड बदला और कंपनी के शेयरों में 30 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया। दुनिया की दिग्गज चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एनवीडिया ने जेन्सेन हुआंग को सीईओ पद पर वापसी की […]

You May Like