लखनऊ। एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए पत्नी ने ही पति के मुंह में कपड़ा ठूंसा था ताकि उसकी चीखें न निकल सकें।
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में ज्योति कश्यप नामक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति दीपक कुमार कश्यप (40) की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी मनोज अभी फरार है ।
17 नवंबर 2026 को जानकीपुरम के लोटस पोर्टिको (ओरो सिटी) के पास सीतापुर निवासी स्कूल ड्राइवर दीपक कश्यप का शव मिला था।
दरअसल, 16 नवंबर की रात ज्योति ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर प्रेमी मनोज को बुलाया और तीनों बाइक से ओरो सिटी के पास पहुंचे। वहां उल्टी करने के बहाने ज्योति ने बाइक रुकवा ली और प्रेमी मनोज ने दीपक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। दीपक गिर पड़ा तो ज्योति ने ही उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर दीपक को मौत के घाट उतार दिया। मनोज का दीपक के घर आना जाना था। इसी दौरान उसके प्रेम संबंध ज्योति से हो गए। पुलिस के मुताबिक ज्योति ने हत्या की बात कबूली है और यह भी स्वीकार किया है कि दीपक के मुंह में कपड़ा उसने ही ठूंसा था।
