इंदौर:लेंटन चौराहे पर गिरे 50 हजार रुपए एक जागरूक राहगीर ने तुकोगंज थाने में जमा कराए. पुलिस ने बैंक पासबुक के जरिए राशि के मालिक का पता लगाकर सेवानिवृत्त शिक्षक कमल कुमार दुबे, निवासी विजय नगर को उनकी पूरी रकम लौटा दी.
रकम वापस मिलने पर शिक्षक ने पुलिस और ईमानदार राहगीर का आभार जताया. थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि सड़क पर मिली राशि थाने में जमा कराने वाले राहगीर की ईमानदारी और पुलिस के प्रयास से 50 हजार रुपए उनके वास्तविक मालिक तक पहुंचाए गए.
