मिसरोद में बदलेगा मास्टर प्लान! 24 मीटर सड़क से हटेगा कमर्शियल प्रस्ताव

भोपाल। भोपाल विकास योजना-2047 में मिसरोद क्षेत्र के प्रस्तावित भू-उपयोग एवं सड़कों को लेकर प्रस्तुत आपत्ति पर आज नगर तथा ग्राम निवेश (T&CP) कार्यालय में सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि ग्राम बिलखिरिया खुर्द के खसरा क्रमांक 575 से 593 के बीच प्रस्तावित 24 मीटर सड़क से Commercial Mixed Use का प्रस्ताव हटाया जाएगा तथा व्यावसायिक गतिविधियों को 45 या 60 मीटर प्रस्तावित मार्गों पर रखने के संबंध में विचार किया जाएगा।
आपत्ति में स्थानीय आबादी, आवासीय क्षेत्र, यातायात दबाव और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 24 मीटर सड़क पर बड़े व्यावसायिक केंद्र विकसित करने का विरोध किया गया था।
अब देखना होगा कि अधिकारियों का यह आश्वासन भोपाल मास्टर प्लान-2047 के अंतिम प्रारूप में किस रूप में शामिल होता है।

.....

Next Post

जूते चुराई की रस्म पर ऐसा बिगड़ा मामला कि थाने पहुंच गई बारात, दुल्हन की विदाई रुकी

Sat Nov 21 , 2026
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में शादी समारोह के दौरान जूते चुराई की रस्म को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि शादी की खुशियां थाने तक पहुंच गईं। नेक मांगने की बात पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया। नौबत यहां तक आ गई कि दुल्हन पक्ष ने […]

You May Like

मनोरंजन