भिंड। थाना उमरी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। परिजनों द्वारा तत्काल उसे फंदे से उतारकर थाना उमरी लाया गया, जहां मौजूद उपनिरीक्षक रवि कुशवाह ने व्यक्ति की गंभीर एवं नाजुक हालत को देखते हुए बिना समय गंवाए तत्काल सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सूझबूझ से व्यक्ति की सांसें पुनः चलने लगीं। इसके पश्चात उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल एवं तत्परता से व्यक्ति को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिल सकी।
Next Post
एफबीआई ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को दस सबसे वांछित भगोड़ों की सूची में किया शामिल, गिरफ्तारी पर एक मिलियन डॉलर का इनाम
Sat Nov 21 , 2026
वॉशिंगटन, अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने फरार गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी ‘दस सबसे वांछित भगोड़ों’ (Ten Most Wanted Fugitives) की सूची में शामिल करते हुए उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने पर एक मिलियन अमेरिकी डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है। […]
