रीवा में कुलदेवी मनकाठी माता मंदिर में मूर्ति खंडित

रीवा: जिले के गढ़ क्षेत्र में स्थित कुलदेवी मनकाठी माता मंदिर, गोरहा तालाब में 19-20 नवंबर 2026 की दरमियानी रात अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति खंडित किए जाने की घटना सामने आई है। मंदिर में पूर्व में भी घंटी, पूजा सामग्री एवं मूर्तियां चोरी होने की लिखित सूचना थाने में दी जा चुकी है। ताजा घटना से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से धार्मिक आस्था और क्षेत्र की शांति व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीम गठित की जाए तथा दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों की भी निष्पक्ष जांच हो।

आज दोपहर 1 बजे होगी बैठक

मंदिर से मूर्ति ले जाकर खंडित करने के विषय में आज दोपहर 1 बजे बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं एवं मंदिर के भक्तगणों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में घटना के विरोध, मंदिरों की सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।

श्रद्धालुओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द बना रहे।

Next Post

सांसद कुशवाह ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ रवाना किया

Fri Nov 20 , 2026
ग्वालियर: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बेटियों की शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्वालियर जिले में भी जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार जागरूकता रथ को सांसद भारत सिंह कुशवाह ने हरी […]

You May Like