मंदसौर में नारकोटिक्स विंग की तीन कार्रवाई, डेढ़ क्विंटल डोडाचूरा जब्त

इंदौर. नारकोटिक्स विंग की टीमों ने मंदसौर जिले में बुधवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ क्विंटल डोडाचूरा, दो किलो अफीम और 43 ग्राम एमडी जब्त की है. तीनों मामलों में एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक कार्रवाई में तस्कर ब्रेजा कार से डोडाचूरा की खेप ले जा रहा था. टीम ने कार सहित मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को पकड़ लिया.

नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर संजीत रोड, मंदसौर के पास घेराबंदी कर मारुति सुजुकी ब्रेजा कार नम्बर एमपी 07 सीजी 2074 को रोका. तलाशी लेने पर कार से करीब 150 किलो डोडाचूरा मिला. टीम ने कार चालक रविंद्र बिश्नोई उम्र 24 साल, पिता बागड़ीराम बिश्नोई, निवासी फलोदी, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, महू नीमच रोड पर दो किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. इसी मार्ग पर आरटीओ कार्यालय के सामने की गई दूसरी कार्रवाई में 43 ग्राम एमडी के साथ एक युवक पकड़ा. तीनों मामलों में नारकोटिक्स विंग की टीमें आगे की जांच कर रही हैं. नारकोटिक्स डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि मंदसौर जिले में मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई. इसमें डोडाचूरा, अफीम और एमडी जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामलों में आगे की जांच की जा रही है.

Next Post

मोजाम्बिक की मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Thu Nov 19 , 2026
नयी दिल्ली 19 नवंबर (वार्ता) मोजाम्बिक की प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता , समाजसेवी एवं राजनेता ग्रासा माशेल को गुरुवार को यहां प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मनिक किया गया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष एवं इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने आज यहां जवाहर भवन में आयोजित […]

You May Like