मोजाम्बिक की मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया

नयी दिल्ली 19 नवंबर (वार्ता) मोजाम्बिक की प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता , समाजसेवी एवं राजनेता ग्रासा माशेल को गुरुवार को यहां प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मनिक किया गया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष एवं इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने आज यहां जवाहर भवन में आयोजित समारोह में सुश्री ग्रासा माशेल को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर श्रीमती गांधी ने कहा कि यह पुरस्कार ऐसी नेता के जीवन और आदर्शों का स्मरण कराता है, जिन्होंने शांति, स्वतंत्रता और विकास को एक-दूसरे से अभिन्न माना। उन्होंने कहा ” इंदिरा गांधी का मानना था कि वास्तविक प्रगति लोगों की गरिमा और उनके कल्याण में निहित है, विशेषकर समाज के वंचित वर्गों के लिए। उनका विश्वास था कि राजनीतिक स्वतंत्रता का लाभ आम लोगों के जीवन में सार्थक बदलाव के रूप में दिखना चाहिए।ग्रासा माशेल का दशकों तक चला

सामाजिक योगदान और विभिन्न देशों की सीमाओं से परे उनका कार्य इन आदर्शों का प्रतिबिंब है। मोजाम्बिक के स्वतंत्रता संघर्ष से लेकर महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की पैरवी तक उन्होंने अपना जीवन सामाजिक न्याय, मानवीय गरिमा और समानता के लिए समर्पित किया है। उनके ये मूल्य इंदिरा गांधी की सोच और दृष्टि से गहराई से मेल खाते हैं।” गौरतलब है कि इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार शिक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और मानवतावादी कार्यों में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

.....

Next Post

भाई-बहन मिलकर चला रहे थे देह व्यापार का अड्डा, पांच गिरफ्तार

Thu Nov 19 , 2026
इंदौर. शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में किराये के मकान में देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है. अशोक नगर के एक मकान में पुलिस ने दबिश दी तो वहां ग्राहक और महिलाएं मिलीं. जांच में सामने आया कि मकान में रहने वाली महिला अपने भाई के […]

You May Like