रात्रि में शराब दुकानों के औचक निरीक्षण पर निकले कलेक्टर एवं एसपी

सागर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आज रात्रि पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा सहित आबकारी विभाग एवं अन्य अधिकारियों के साथ शहर की विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तिली, धर्माश्री, राजीव नगर, शास्त्री वार्ड, संजय ड्राइव सहित शहर की अन्य दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यादव ने अपने समक्ष संबंधित अधिकारी से शराब की बोतल पर अंकित क्यूआर कोड स्कैन करवाया तथा इसकी जानकारी ली। उन्होंने दुकान में उपलब्ध शराब के स्टॉक, उसके संधारण और बिक्री आदि को बारीकी से परखा।

कलेक्टर ने अधिकारियों से शराब बिक्री के दौरान ऑनलाइन एवं नकद भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने स्टॉक के रिकॉर्ड और बिक्री से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

इसके साथ ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शराब दुकान के आसपास के क्षेत्र में स्थित अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दुकानों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर यादव ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार कोई भी व्यक्ति जो दुकान से शराब क्रय करता है वह दुकान या उसके आसपास या अन्य किसी क्षेत्र में नियम विरुद्ध शराब का सेवन न करें।

उन्होंने कहा कि शहर में अवैध शराब की बिक्री और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण न केवल शहर में बल्कि सभी तहसीलों में जारी रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेष द्विवेदी, सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडे सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।

 

 

Next Post

उत्तराखंड : हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही बस खाई में गिरी, चार मरे 20 घायल

Tue Nov 17 , 2026
टिहरी/देहरादून, 17 नवंबर (वार्ता) उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार सुबह तड़के हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही एक यात्री बस गूलर कस्बे के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चार यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड की […]

You May Like

मनोरंजन