यूपी पासिंग डस्टर कार से 7 पेटियां अवैध शराब जब्त, चालक फरार

सतना : जिले में अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ राज्य शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी वृत्त क्रमांक-01 (शहर) की टीम ने बीती रात कोलगवां थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर एक उत्तर प्रदेश पासिंग डस्टर कार से भारी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की है. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा.
मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर आबकारी टीम ने कोलगवां क्षेत्र में चेकिंग पॉइंट लगाकर संदिग्ध डस्टर कार (क्रमांक UP 78 CW 5815) को रोका.टीम को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला. 62.82 बल्क लीटर शराब बरामद कार की तलाशी लेने पर भीतर छिपाकर रखी गईं 7 पेटियां बरामद हुईं.जिनमें गोवा विदेशी मदिरा और देशी प्लेन मदिरा के कुल 350 पाव (62.82 बल्क लीटर) भरे थे.विभाग ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन (अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये) और अवैध शराब (कीमत 41,215 रुपये) को जब्त कर लिया है.जब्त कुल मसरूका की कीमत 7,41,215 रुपये आंकी गई है।
गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज
फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है. कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक आशीष वाटिया (प्रभारी वृत्त क्रमांक-01) और नीलेश गुप्ता (प्रभारी वृत्त क्रमांक-02) , आरक्षक राजकरण त्रिपाठी, शंकर दयाल प्रजापति ,आरक्षक अमृता उरमालिया, अमृतराज साकेत और सत्यम त्रिपाठी शामिल रहे

Next Post

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की धरती पर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड, पाकिस्तान को पछाड़ रचा इतिहास

Mon Nov 16 , 2026
नयी दिल्ली, भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीत ली है। इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे जीतने के मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रच दिया है। […]

You May Like