बरगवां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

बरगवां । बरगवां थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में बरगवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राण सिंह उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पोखरा निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र है। उसके विरुद्ध अपराध के तहत भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 13 नवंबर को पोखरा निवासी लालबहादुर सिंह ने थाना बरगवां में 15 वर्ष की दो नाबालिग बालिकाओं के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों बालिकाओं की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने उसी दिन दोनों बालिकाओं को दस्तयाब कर न्यायालय में बयान दर्ज कराए। एक बालिका के बयान के आधार पर आरोपी प्राण सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराएं और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

पुलिस अधीक्षक षियाज केएम एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए आज 15 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल पचौर भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

००००००

Next Post

सेंधमारी कर राशन दुकान से 42 बोरी गेहूॅ चोरी

Sun Nov 15 , 2026
सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र के शासकीय उचित मूल्य दुकान गोंदवाली में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर 50 में से 42 बोरी गेहूॅ को पार कर दिया। दुकान विके्रता सीता प्रसाद यादव ने बरगवां थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराया है। एक साल के दौरान […]

You May Like