शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत नगर रन्नौद में आज 15 नवम्बर, रविवार को दोपहर 2 बजे पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह आएंगे। वे रन्नौद नगर में जन संवाद कार्यक्रम में आम जन एवं व्यापारियों किसानों से संवाद करेंगे। वरिष्ठ किसान नेता सुखदेव सिंह सरदार ने कार्यक्रम को सफल बनाए जाने की अपील की है।
रविवार दोपहर 2 बजे पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का दौरा तय हुआ है जिसके तहत रन्नौद में सामाजिक समरसता संवाद संदेश यात्रा का आगाज होगा जिसमें वे किसानों, आम जन एवं व्यापारियों से समरसता संवाद करेंगे। वे प्रेस कॉन्फ्रेस भी करेंगे, जिसके बाद नाथु राम केवट के निवास पर भोजन ग्रहण करेंगे। रन्नौद स्थित गुरुद्वारे पर जाएंगे एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।
