भोपाल नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स में हेराफेरी का मामला

10 अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में, 276 खाते संदेह के घेरे में

भोपाल नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। बड़े बकायादारों का टैक्स कम करने के आरोप में निगम के करीब 10 अधिकारी और कर्मचारी जांच के दायरे में हैं। वहीं, 276 से ज्यादा संदिग्ध खातों की भी जांच की जा रही है।

मामला ईदगाह हिल्स स्थित सेंट जोसेफ स्कूल से जुड़ा है। आरोप है कि निगम के एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने जोनल अधिकारी की आईडी का पासवर्ड रीसेट कर स्कूल का 7 लाख 71 हजार रुपए का टैक्स घटाकर सिर्फ 1 लाख 9 हजार रुपए कर दिया।

इसके लिए स्कूल का क्षेत्रफल कम दिखाया गया और कुछ शुल्क भी शून्य कर दिए गए। इस मामले में पुलिस ने 8 नवंबर को कंप्यूटर ऑपरेटर शेख वसीम को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान निगम की मूल फाइल भी गायब मिली। वहीं, कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। अब पुलिस और नगर निगम की टीम दूसरे संदिग्ध खातों की भी जांच कर रही है।

Next Post

मैहर बैंड की प्रस्तुति ने श्रोताओं का जीता दिल

Sat Nov 14 , 2026
मैहर। 52वें उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह की शुरुआत भव्य आयोजन के साथ हुई। कार्यक्रम में देशभर से आए कलाकारों ने संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह में मैहर बैंड ने राग मिश्र किरवानी की प्रस्तुति दी। मधुर संगीत सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। प्रस्तुति के बाद करीब […]

You May Like