बिजली व्यवस्था सुधारने को लेकर शहर संभाग में मंथन

सतना : शहर की विद्युत आपूर्ति को निर्बाध और सुचारु बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है.शुक्रवार को शहर संभाग सतना के कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह चंदेल ने संभाग के सभी अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में डीटीआर (लोड वेरिफिकेशन और इंडेक्सिंग को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए.
कार्यपालन अभियंता ने फीडरवार डीटीआर इंडेक्सिंग के कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया.

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के जिन ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड पाया जाएगा, उनका अतिरिक्त भार आसपास स्थित कम लोड वाले ट्रांसफार्मरों में शिफ्ट किया जाए. इस व्यवस्था से न केवल ओवरलोडिंग के कारण होने वाले फॉल्ट और ट्रिपिंग से निजात मिलेगी बल्कि फीडर वाइज लाइन लॉस को भी प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा.बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री चंदेल ने मैदानी अमले को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्षेत्र में विद्युत अनियमितताओं और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अधिक से अधिक सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएं.

उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सके.समीक्षा बैठक के दौरान सहायक अभियंता अवनीश कुमार पाण्डेय, आरईएस सहायक अभियंता रामविनीत तिवारी, कोलगवां सहायक अभियंता मानवेन्द्र नन्दन सहित टिकुरिया टोला कनिष्ठ अभियंता अजय दुबे, मुक्तियार गंज कनिष्ठ अभियंता राहुल मिश्रा और टाउन कनिष्ठ अभियंता अटल कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

Next Post

टेलीकम्युनिकेशन खराबी के कारण अमेरिका में सभी उड़ानों पर लगा देशव्यापी ब्रेक, होमलैंड सिक्योरिटी सचिव ने 9/11 से तुलना को किया खारिज

Sat Nov 14 , 2026
वॉशिंगटन,  अमेरिका में शुक्रवार दोपहर टेलीकम्युनिकेशन व्यवस्था में अचानक आई बड़ी तकनीकी रुकावट के कारण पूरे देश में विमानों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से ब्रेक लगा दिया गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एहतियाती कदम उठाते हुए देशव्यापी ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू किया, क्योंकि इस संचार खराबी ने देश के […]

You May Like