उड़ीसा से 2.66 लाख का गांजा लाकर जबलपुर में खपाने की थी तैयारी, तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। क्राइम ब्रांच और बेलबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए जंजीरा पुल सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास से तस्कर को उड़ीसा से लाया गया 5 किलो 272 ग्राम अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 66 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस पकड़े गए मनीष चौधरी (21) पिता मुकेश चौधरी, निवासी बाबाटोला दुर्गा चौक, हनुमानताल के अलावा माल मंगवाने वाले कालू उर्फ सनी सोनकर और उड़ीसा के सप्लायर दीपू कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब फरार चल रहे दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Next Post

किसना ज्वेलर्स में 15 करोड़ की चोरी: पेशेवर गिरोह के 6-7 सदस्य शामिल होने की आशंका, मुंबई से खरीदी थी टूल किट

Fri Nov 13 , 2026
कटनी। शहर के बरगवां स्थित किसना ज्वेलर्स में करीब 15 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को जबलपुर संभाग के आईजी प्रमोद वर्मा और डीआईजी अतुल सिंह कटनी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण […]

You May Like