बाढ़ एवं अतिवर्षा में बचाव व राहत कार्य के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर बनाएं गए कंट्रोल रूम से कर सकते हैं सम्पर्क

खरगोन. वर्षा ऋतु के दौरान जिले में बहने वाले नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने एवं अतिवर्षा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य के लिए कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम गठित किए हैं। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट कार्यालय के द्वितीय तल पर स्थित कक्ष क्रमांक-208 में स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर बाढ़ एवं अतिवर्षा की स्थिति में कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07282-233601 पर जानकारी दी जा सकती है। यह कंट्रोल रूम वर्षा ऋतु की समाप्ति तक 24 घण्टे कार्य करते रहेंगे। जिले में एवं तहसीलों में कहीं पर भी बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर कोई भी व्यक्ति बचाव एवं राहत के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर सम्पर्क कर सकता है।

कलेक्टर श्री शर्मा ने अतिवर्षा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य के लिए जिले की तहसीलों में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। महेश्वर बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07283-273224, भीकनगाँव बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 07282-222900, बडवाह बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 07280-297122, कसरावद बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम 07285-231332, खरगोन बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 07282-231459, गोगावा बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 9926052438 पर कोई भी व्यक्ति बचाव एंव राहत कार्य के संपर्क कर सकता है।

Next Post

मूसलाधार बारिश से शहर हुआ तरबतर, सडक़ें जलमग्न

Mon Jul 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email   खरगोन। सावन के दूसरे सोमवार मानसून की पहली मुसलाधार बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। महज डेढ़ घंटे की तेज बारिश से शहर की कॉलोनी और मुख्य बाजारों को जलमग्न कर दिया। शहर के लगभग […]

You May Like