बेसबॉल प्रतियोगिता में चार छात्राओं का चयन

बुधनी। ओरिएंटल स्कूल की चार छात्राओं का राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. चयनित छात्राओं में प्रियंका भारती, अमृता शर्मा, प्रियांशी पवार एवं माही पाल शामिल हैं. चारों छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इंदौर रवाना हुई.छात्राओं के इस चयन से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है. इस उपलब्धि पर डायरेक्टर नीलकमल सरकार एवं प्राचार्य नीलिमा सरकार ने छात्राओं को बधाई दी. वहीं रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सतेंद्र सिंह सिवाच ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया.

 

Next Post

वृद्धजनों को भेंट किए श्रीयंत्र और ग्रंथ

Fri Nov 13 , 2026
सीहोर। श्री लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर में श्री यंत्र पूजन-अर्चन के बाद श्री यंत्र वितरण का शुभारंभ वृद्धाश्रम से किया गया. इस दौरान वृद्धजनों को श्री यंत्र, रामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता सहित अन्य धार्मिक ग्रंथ भेंट किए गए. कार्यक्रम में संत माधवदास महाराज, आश्रम संचालक राहुल सिंह, संस्कार मंच प्रभारी मनोज दीक्षित मामा, यज्ञाचार्य […]

You May Like