दहशत फैलाने घर के बाहर पटके बम

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत बड़ी मदार टेकरी सिंधी कैंप में पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने एक घर के बाहर दो सुअरमार बम पटक दिए। तेज धमाके से पूरा परिवार सहम गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी मदार टेकरी सिंधी कैंप निवासी 37 वर्षीय संजय चौधरी का दो साल पहले मोहल्ले के ही रहने वाले उदय चौधरी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन उदय चौधरी मन में रंजिश पाले बैठा था। जिसने बदला लेने के लिए वारदात कोअंजाम दिया।

Next Post

गर्भवती पत्नी को पति से मिलने तक नहीं दिया गया, शव को चुपचाप नदी में बहाया

Thu Nov 12 , 2026
भिंड: मेहगांव से बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक गर्भवती पत्नी को अपने पति से मिलने तक नहीं दिया गया. आरोप है कि पति की मौत के बाद शव को चुपचाप नदी में बहा दिया गया। मृतक का नाम मुनेश सिंह भदौरिया है, जो जरसेना के […]

You May Like