सतना से दो अधिकारियों का तबादला, रीवा से आएंगे नए अफसर

सतना : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ) की बहुप्रतीक्षित पदोन्नति एवं पदस्थापना सूची जारी कर दी गई है.जारी आदेश के तहत प्रदेश भर के अधिकारियों के साथ-साथ सतना और रीवा जिलों में भी प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किए गए हैं.सतना जिले में पदस्थ दो वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ देते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सतना में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर को पदोन्नत कर जबलपुर स्थानांतरित किया गया है वहीं सीमा पटेल को पदोन्नति के उपरांत रीवा पदस्थ किया गया है.
वही रीवा से दो अधिकारियों को सतना भेजने के आदेश जारी हुए हैं.रीवा में सेवाएं दे रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी साबिर अली एवं रश्मि शुक्ला को पदोन्नति के साथ सतना स्थानांतरित किया गया है.नए अधिकारियों की पदस्थापना से जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों की निगरानी एवं मिलावट के खिलाफ अभियानों को गति मिलने की उम्मीद है.

Next Post

ग्वालियर गए जेई के सूने मकान मेें चोरी

Thu Nov 12 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूरतलाई स्थित संस्कार सिटी निवासी जूनियर इंजीनियर के सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने 25,000 की नगदी सहित करीब 250 ग्राम चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त पीडि़त अधिकारी ग्वालियर गए हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों […]

You May Like