
उज्जैन। शराब के नशे में पिता ने रात को पुत्र और अपनी बहन के बेटे पर फरसे से हमला कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंगोरिया के नरखेड़ी में रहने वाले विशाल पिता जीवन सिंह 26 साल और उसकी बुआ के लडक़े शिवम को घायल हालत में उपचार के लिए उज्जैन लाया गया है। घायल विशाल ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर है मकान दो मंजिला बना हुआ है बुआ का लडक़ा भी घर के पास ही रहता है मकान के ऊपरी मंजिल पर पिता रहते हैं जो शराब पीने के आदी हैं। रात में वह उपरी मंजिल पर बनी बाथरूम में जा रहा था इस दौरान पिता नशे की हालत में सीढ़ी पर बैठे हुए थे उन्होंने अचानक फरसे से हमला कर दिया वह जान बचाकर बाहर आया पिता ने पीछे से आकर दूसरा वार किया आवाज सुनकर शिवम उसे बचाने पहुंचा तो पिता ने उसे पर भी वार कर दिया। घायल होने पर आसपास के लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है मामले में इंगोरिया पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो मामले में जांच शुरू की गई है घायलों के बयान दर्ज कर पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
