पुलिस लिखी का स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने युवक का किया अपहरण, मंडला से गिरफ्तार

जबलपुर। सिविक सेंटर स्थित दवा मार्केट में पुलिस लिखी बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक युवक सिद्धार्थ नागदेव का अपहरण कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे दवा बाजार में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू की । सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। क्लू मिलते ही पुलिस टीम ने थाना टिकुरिया जिला मंडला में दबिश देते हुये स्कॉर्पियों वाहन सहित चारों आरोपियों को पकड़ते हुये आरोपियों के कब्जे से अपहृत सिद्धार्थ को दस्तयाब किया गया। आरोपी अविरल उर्फ स्वराज सिंह सेंगर, इमरान खान, आकाश छिपेलकर, रिषभ पटेल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन काले रंग की स्कार्पियो, 2 चाकू व 5 मोबाइल जब्त किए गए ।

Next Post

एनएच-39 बरगवां में बेकाबू ऑटो वाहन पलटा

Wed Nov 11 , 2026
सिंगरौली । सिंगरौली तरफ से रेलवे स्टेशन बरगवां ट्रेन पकड़ने ऑटो वाहन में सवार होकर आ रहे थे कि बरगवां ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर ऑटो वाहन पलट गया और इस हादसे में 8 मुसाफिर घायल हो गये। सभी घायलो को इलाज बैढ़न के निजी अस्पताल में चल रहा […]

You May Like