पसान में अविश्वास प्रस्ताव का ‘पलटवार’, अजय यादव की उपाध्यक्ष पद से विदाई

जमुना कोतमा, नगर पालिका परिषद पसान की राजनीति में बुधवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला उपाध्यक्ष अजय ताराचंद्र यादव के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 11 नवंबर 2026 को हुए मतदान में अजय यादव को मात्र 4 मत प्राप्त हुए एक वोट के अंतर से उन्हें उपाध्यक्ष पद गंवाना पड़ा अविश्वास प्रस्ताव के परिणाम ने नगर की सियासत में चल रही वर्चस्व की लड़ाई को भी सामने ला दिया है

मतदान के नतीजे सामने आते ही नगर पालिका के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उपाध्यक्ष पद की खाली हुई कुर्सी पर किस पार्षद की ताजपोशी होगी। संभावित दावेदारों को लेकर पार्षदों के बीच चर्चाओं और सियासी समीकरणों का दौर शुरू हो गया है

नए उपाध्यक्ष के चयन में नगर पालिका अध्यक्ष की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अध्यक्ष का समर्थन किस पार्षद के पक्ष में जाता है और आने वाले दिनों में कौन सा नया राजनीतिक समीकरण आकार लेता है

अविश्वास प्रस्ताव के बाद पसान नगर पालिका में सत्ता के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं अब उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले अगले निर्णय पर पूरे नगर की नजर है

Next Post

वाहन उद्योग की वैश्विक प्रदर्शनी ' भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो' 4-9 फरवरी तक राजधानी में

Wed Nov 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) वाहन उद्योग पर देश की सबसे बड़ी वैश्विक प्रदर्शनी और सम्मेलन ‘ भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027’ का आयोजन 4 से 9 फरवरी 2027 तक राजधानी के भारत मंडपम और दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में किया जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने […]

You May Like