देवपुरा के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इछावर। ग्राम देवपुरा में पशुओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सलामती की कामना के लिए परंपरागत बारह खंबा मेले का आयोजन किया गया. मेले में सीहोर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पशुपालक और ग्रामीण पहुंचे. श्रद्धालुओं ने भगवान पशुपतिनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पशुधन के स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने की कामना की. इस अनूठी धार्मिक परंपरा के प्रति पशुपालकों में विशेष आस्था है.

हालांकि एक दिन पहले भी हजारों लोगों ने पशुपतिनाथ भगवान को दूध अर्पित किया था. सोमवार की तरह आज भी हजारों लोगों की भीड़ उमडऩे के कारण रास्तों पर जाम के हालात बनते रहे. एक दिन पहले लोगों को हुई असुविधा को देखने के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए थे.

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पशुपालक और ग्रामीण शामिल होते हैं. लोग अपनी परंपरा और आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना कर पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन की मंगलकामना करते हैं. मेले में धार्मिक गतिविधियों के साथ ही ग्रामीणों के मनोरंजन और खरीदारी के लिए भी विशेष उत्साह देखने को मिला. बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने मेले में विभिन्न दुकानों से खरीदारी की तथा झूलों सहित अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया. मेले में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके बाद भी हजारों श्रद्धालुओं का परेशानी का सामना करना पड़ा. मेले के दौरान एसडीएम स्वाति मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ रूशाली पोरस सहित अन्य अधिकारी मेले में मौजूद रहे.

 

 

Next Post

मुख्य सड़कों पर चमक, कॉलोनी की बैक लाइन में कचरे के ढेर

Wed Nov 11 , 2026
इंदौर:शहर की मुख्य सड़कों को चमकाकर नगर निगम ने स्वच्छता की तस्वीर भले ही बेहतर बना दी हो, लेकिन कई कॉलोनियों की बैक लाइनों में जमा कचरा और सीवरेज से बहती गंदगी अब भी व्यवस्था की पोल खोल रही है.वार्ड क्रमांक 37 स्थित श्रीरामकृष्ण बाग कॉलोनी में अव्यवस्थाओं को लेकर […]

You May Like