ओंकारेश्वर। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। नर्मदा नदी के पावन दक्षिण तट पर स्थित प्राचीन नरसिंह टेकरी आश्रम में मंगलवार को भगवान नरसिंह को छप्पन भोग अर्पित किए गए।
इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। इसके बाद साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन हुआ। संतों का सम्मान करने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी भंडारा भी रखा गया। कार्यक्रम में ब्राह्मणों और बच्चों को दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया।
षड्दर्शन संत मंडल के अध्यक्ष महंत मंगलदास जी त्यागी भी इस आयोजन में शामिल हुए।
नरसिंह टेकरी आश्रम के महंत श्याम सुंदर दास जी महाराज ने बताया कि आश्रम में प्रतिवर्ष अन्नकूट उत्सव की परंपरा निभाई जाती है। यह प्राचीन स्थान है, जहां भगवान नरसिंह, हनुमान जी और भगवान भोलेनाथ विराजमान हैं। आश्रम में प्रतिदिन साधु-संतों की सेवा की जाती है। नरसिंह जयंती पर भी भंडारे का आयोजन होता है।
उन्होंने बताया कि वैष्णव संप्रदाय के देशभर में हजारों स्थान हैं, जहां संतों के साथ सभी समाजों
