14 सितंबर को मुंबई में होगा पत्रकारों का महासंगम

*PCWJ राष्ट्रीय अधिवेशन और सम्मान समारोह में आयेंगे देश भर से पत्रकार*

 

मुंबई। पत्रकार सुरक्षा तथा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय पत्रकार संगठन “प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” के तत्वाधान में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन करेगा।

संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र द्वारा दी गई जानकारी अनुसार संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस की विशेष उपस्थिति में इस वर्ष 14 सितम्बर 2024 को मेयर्स हाल अंधेरी वेस्ट मुंबई मे राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के पत्रकार शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम भाग में विचार गोष्ठी, परिचर्चा होगी, द्वितीय भाग में सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

इस अवसर पर संगठन द्वारा महान विचारक स्वर्गीय भागवत प्रसाद की स्मृति में दिये जाने वाला सम्मान “भागवत प्रसाद स्मृति सम्मान 2024″ सहित” मणिकर्णिका सम्मान, राष्ट्र माणिक सम्मान, मणिकर्णिका सम्मान, भारत गौरव सम्मान आदि के लिए चयनित पत्रकारों, साहित्यकारों, लेखकों, समाज सेवकों को सम्मानित किया जायेगा।

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित मुम्बई के राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी सहित महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्य मंत्री, महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

मुम्बई के राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक फिल्म अभिनेता अरबाज़ अली खान, राष्ट्रीय संयोजिका सुंदरी ठाकुर, जयेश खाड़े, इकबाल अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र व्यास, महासचिव शाकिर मलेक गुजरात, राष्ट्रीय सचिव नीना गोयल दिल्ली, सुरिंदर सिंह, श्रीकांत सक्सेना, पिंकी बेदी, अरुणाचल प्रदेश से मिनी बुइ, राष्ट्रीय सचिव रियाज़ खान राजस्थान, चैतन्य कुमार मीणा, हरियाणा से बिल्लू यादव राष्ट्रीय सचिव रेखा सोलंकी, डिजिटल मीडिया विभाग से राजेंद्र योगी, सुनील योगी, नूर मोहम्मद शेख, अधिमान्य पत्रकार अब्दुल राशिद खान, पश्चिम बंगाल से राष्ट्रीय संगठन सचिव सास्वती दास, पुलक दास, स्वाति रॉय, छत्तीसगढ़ से डॉ प्रीति प्रसाद सहित देश भर के पदाधिकारी, सदस्य गण शिरकत करेंगे।

Next Post

टोक्यो में जयंशकर और ब्लिंकन ने की द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

Sun Jul 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email टोक्यो,28 जुलाई (वार्ता) क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) में शामिल देशों विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए जापान की राजधानी टोक्यों पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी […]

You May Like