रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक कृष्ण कुमार सिंह चंदेल की उपचार के दौरान मौत

सिंगरौली: देवसर क्षेत्र में रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक दर्दनाक घटना में तब्दील हो गया। ग्राम पंचायत सरौधा निवासी 28 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह चंदेल, पिता बुद्धिमान सिंह चंदेल, की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार, 3 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे ऑटो से मजदूरों को लाने-ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद कपूरचंद गुप्ता, बंसलाल गुप्ता के पुत्र कमलेश, कोमल एवं संतोष गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्यों से हुआ था। आरोप है कि रास्ते में रोककर पहले विवाद और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद शाम को कई लोगों ने मिलकर कृष्ण कुमार के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घायल कृष्ण कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर बैढ़न रेफर किया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए रीवा और जबलपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा भी घायल

घटना की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के चाचा मनकेश्वर सिंह, पिता बुद्धिमान सिंह, प्रवीण सिंह एवं शिवम सिंह भी विवाद की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि मनकेश्वर सिंह के सिर में चोट आई है और उन्हें तीन टांके लगाए गए हैं।

जियावन पुलिस कर रही मामले की जांच

पूरा मामला जियावन थाना क्षेत्र की कुंदवार पुलिस चौकी अंतर्गत बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, घटना में शामिल बताए जा रहे लोगों की भूमिका, विवाद के वास्तविक कारण और मारपीट की परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Next Post

गुना में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, चार जुआरी गिरफ्तार

Fri Nov 6 , 2026
गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से नगदी, छह मोटरसाइकिलें और ताश की गड्डी समेत करीब चार लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस को सूचना मिली थी […]

You May Like