नयी दिल्ली 05 नवम्बर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध राजधानी बनाने का संकल्प दोहराते हुए लोगों से विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए मिलकर काम करने की अपील की है।
श्रीमती गुप्ता ने दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मीडिया दिवाली मंगल मिलन समारोह में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध राजधानी बनाने का संकल्प हमारा है। आगामी दो वर्षों में हम यातायात, जल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में चौमुखी विकास करेंगे। यमुना की सफाई और प्रदूषण मुक्त दिल्ली हमारी प्राथमिकता है। आइए मिलकर एक नयी दिल्ली का निर्माण करें। आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और उजाले से भरा हो। दीपावली मंगलमय हो।”
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि श्री मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में दिल्ली अब विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगी। श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार अगले दो वर्षों में दिल्ली को बुनियादी सुविधाओं, आधुनिक अवसंरचना और रोजगार के अवसरों से युक्त करेगी। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य हर गली, हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाना है। इस दीवाली हम सब मिलकर संकल्प लें कि दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त और विकासशील बनाएंगे। दीपोत्सव की शुभकामनाएं।”
इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने गीत गाकर लोगों को आनंदित किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती गुप्ता और श्री मल्होत्रा के अलावा विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय पदाधिकारी महेन्द्र पांडे, श्री आशीष उषा अग्रवाल, श्री जयप्रकाश, श्री राजीव बब्बर और श्री प्रदीप भंडारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही महापौर श्री प्रवेश वाही, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा और श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्री योगेन्द्र चांदोलिया, श्री प्रवीन खंडेलवाल और सुश्री स्वाति मालीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन, श्री विजय गोयल और श्री आदेश गुप्ता, पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी, प्रदेश पदाधिकारी योगिता सिंह, श्री मोहनलाल गिहारा, श्री विजय सोलंकी, श्री विनोद बछेती, श्री कौशल मिश्रा, श्रीमती सोना कुमारी, श्री रंजीत कश्यप, श्रीमती सारिका जैन, श्री रोहित चहल, सरदार गुरमीत सिंह सूरा, श्रीमती प्रवीना शर्मा, श्री कृष्णा, श्रीमती राज गौतम, श्री अभिषेक टंडन, श्री मनोज कुमार, श्री राजेश गुप्ता, श्री संतोष पाल, श्रीमती आरती मेहरा, श्री संतोष ओझा, श्री अनीस अब्बासी, श्री देवेन्द्र सोलंकी, श्री रजत चौधरी, श्री सी.एल. चौधरी के आलावा विधायक अभय वर्मा सहित पार्टी के तमाम आला नेता तथा विभिन्न संस्थानों के पत्रकार उपस्थित रहे।
दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा संचालित कार्यक्रम में डा. अनिल गुप्ता, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, श्री यासिर जिलानी, श्री नितिन त्यागी और श्री अजय सहरावत नेपत्रकारों और नेताओं का स्वागत किया।
