सिंगरौली जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के कलेक्टर, सफाई सुधारने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम

सिंगरौली। नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने गुरुवार को जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कॉमन एरिया में खराब सफाई व्यवस्था देखकर कलेक्टर नाराज हो गए। उन्होंने सिविल सर्जन को सफाई ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी करने और एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि तय समय में सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त किया जाए।

वहीं, दिवाली को देखते हुए बर्न यूनिट की तैयारियों का जायजा लेकर जरूरी सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल में वार्ड बॉय और सिक्योरिटी कर्मचारियों की भर्ती के लिए नया टेंडर जारी करने की बात भी कही। निरीक्षण के दौरान मरीजों ने ओपीडी में डॉक्टरों के नियमित रूप से नहीं बैठने की शिकायत भी की।

Next Post

शाह शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर, देहरादून में राज्योत्सव में होंगे शामिल

Thu Nov 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड के एक दौरे पर रहेंगे और देहरादून में राज्योत्सव समारोह तथा कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे । गृह मंत्रालय की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री शाह उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में भाग […]

You May Like