चीनी, गेहूं, चावल कड़क, दालों और खाद्य तेलों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चीनी की कीमतों में तेजी जारी रही। चीन के साथ चावल और गेहूं के भाव भी चढ़ गए। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 16 रुपये बढ़कर 5,553 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ की कीमत 5,993 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 26 पैसे बढ़कर 59.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 12 रुपये बढ़कर 4,382 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गेहूं 13 रुपये महंगा हुआ और 2,938 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। वहीं, आटे का भाव पांच गिर गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 18 रुपये प्रति क्विंटल घट गई। मसूर दाल सात रुपये और चना दाल छह रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल की कीमत सात रुपये बढ़ गई। मूंग दाल के दाम कमोबेश स्थिर रहे। मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का जनवरी वायदा 55 रिंगिट टूटकर 4,496 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.21 प्रतिशत गिरकर 64.49 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 40 रुपये और सरसों तेल की 20 रुपये प्रति क्विंटल उतर गई। पाम ऑयल 13 रुपये सस्ता हुआ। वनस्पति की कीमत तीन रुपये और सूरजमुखी तेल की दो रुपये गिर गई। वहीं, सोया तेल नौ रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

.....

Next Post

31 की उम्र में भी 21 जैसा जोश: वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए तैयार हैं सिंधु

Wed Nov 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मानना है कि उनके पास अभी भी शीर्ष स्तर पर बहुत कुछ देने के लिए बाकी है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने सीजन के आखिरी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है और […]

You May Like