आय से अधिक संपत्ति मामले में TNCP की पूर्व JD सुनीता सिंह पर केस, 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति उजागर

भोपाल। नगर तथा ग्राम निवेश विभाग (टीएनसीपी) की पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. प्रारंभिक जांच में उनके सेवाकाल के दौरान ज्ञात वैध आय से करीब 250 प्रतिशत अधिक चल-अचल संपत्ति अर्जित करने के तथ्य सामने आए हैं. एसपी लोकायुक्त सुनील पाटीदर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है. जबकि उनकी वैध आय करीब 3 करोड़ के आसपास होनी थी. सुनीता सिंह दिसंबर 2025 में रिटायर्ड हुई हैं. एसपी के मुताबिक, उन्होंने यह संपत्तियां स्वयं और परिजनों के नाम पर अर्जित की हैं. लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, शिकायत की जांच में सुनीता सिंह की आय और संपत्तियों का आकलन किया गया. इसमें उनकी ज्ञात वैध आय की तुलना में करीब ढाई गुना अधिक संपत्ति होने की जानकारी मिली. भोपाल में उनके नाम पर कई मकान, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फार्म हाउस और पेट्रोल पंप होने की बात भी जांच में सामने आई है.

अन्य संपत्तियों की भी होगी जांच

मामला दर्ज होने के बाद लोकायुक्त ने विवेचना शुरू कर दी है. अब सुनीता सिंह और उनके परिजनों के नाम पर अर्जित चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जाएगा. संपत्तियों की खरीद, उनके स्रोत, आय के साधनों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी. लोकायुक्त यह भी परीक्षण करेगा कि संपत्तियां ज्ञात आय के स्रोतों से अर्जित की गई हैं या नहीं.

Next Post

जनजातीय कार्य विभाग में रिश्वत लेते पकड़ाया का कर्मचारी  

Tue Nov 3 , 2026
छिंदवाड़ा । जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित जनजातीय कार्य विभाग के कार्यालय में छापामार कार्रवाई करते हुए विभाग के एक कर्मचारी को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हडकंप मच गया. वहीं रिश्वत […]

You May Like