सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोर

इंदौर:किशनगंज थाना क्षेत्र की सनराइज कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली. चोरी गए सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है.
फरियादी समीर शेख उम्र 26 साल ने पुलिस को बताया कि 28 से 31 अक्टूबर के बीच अज्ञात बदमाशों ने उनके मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा तोड़ा. बदमाश अलमारी से सोने का हार, झुमकी, दो अंगूठियां, आठ मोतियों वाला मंगलसूत्र, बच्चे के हाथ का दस मोतियों वाला ब्रेसलेट, चांदी की पायल और नकदी चुराकर ले गए. किशनगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

भारतीय नौसेना का समुद्र में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों से छुड़ाया जहाज; 20 लोगों की बचाई जान

Tue Nov 3 , 2026
नई दिल्ली। सोमालिया के समुद्री इलाके में अगवा किए गए मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ (Azini) को भारतीय नौसेना ने सुरक्षित अपने नियंत्रण में ले लिया है। 48 घंटे से अधिक समय तक चले इस अभियान में जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी 20 सदस्यों को बचा लिया गया। […]

You May Like