
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने जयस नेता राहुल सोलंकी और उसके सहयोगी दिलीप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। किशोरी ने अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है और उनकी तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।
