बेटे ने पिता को पीटा हमला

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में घर में हिस्सा मांगने की बात को लेकर बेटे ने पिता के साथ मारपीट कर दी. विवाद के दौरान नुकीली वस्तु से हमला करने पर पिता के सिर में चोट आई और खून निकलने लगा.
फरियादी चन्द्रशेखर श्रीवास उम्र 61 साल, निवासी नंदा नगर, ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा ओमप्रकाश शराब पीकर घर आया था. वह घर में अपना हिस्सा मांगने लगा और इसी बात पर मां-बहन की गालियां देने लगा. चन्द्रशेखर ने गाली देने से मना किया तो बेटा उनके साथ मारपीट और झूमाझटकी करने लगा. इसी दौरान उसने कोई नुकीली वस्तु उठाकर पिता के सिर पर मार दी, जिससे उन्हें चोट लगी और खून निकलने लगा. परदेशीपुरा पुलिस ने आरोपी बेटे ओमप्रकाश श्रीवास के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Post

पुलिस टीम पर चाकू से किया हमला, घायल आरक्षक ने फिर भी युवक को दबोचा

Tue Nov 3 , 2026
इंदौर: खुद को नुकसान पहुंचाने की सूचना पर मदद के लिए पहुंची पुलिस टीम पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया. विजय नगर थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी उसे समझाकर चाकू छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसने आरक्षक राजपाल सैंधव की पीठ पर वार कर दिया. चाकू लगने […]

You May Like