
दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक ने बड़ी रैली आयोजित की। इस दौरान राहुल गांधी ने मंच से दावा किया कि उनकी बात सच होगी और ज्ञानेश कुमार CEC के पद से हटने के बाद जेल जाएंगे। रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इससे पहले विपक्षी नेताओं ने मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक मार्च भी निकाला।
