गुढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मारपीट और गुंडागर्दी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रीवा, रीवा जिले थाना गुढ़ पुलिस को गुंडागर्दी और मारपीट के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें केंद्रीय जेल रीवा में निरुद्ध किया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रीवा गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और एसडीओपी मुख्यालय उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में की गई।

घटना के संबंध में बताया गया कि आरोपियों द्वारा एकजुट होकर क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और गुंडागर्दी की घटना को अंजाम दिया गया था।जिस पर थाना गुढ़ में अपराध क्रमांक 244/2026 धारा 296(b), 115(2), 119(1), 126(2), 3(5), 324(4), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गुढ़ द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में लालजी पाण्डेय पिता प्रमोद कुमार पाण्डेय निवासी नर्रहा थाना गुढ़, कार्तिकेय सिंह उर्फ साहिल सिंह उर्फ वांटेड पिता राजनारायण सिंह निवासी कोठी थाना मनगवां, रोहिल सिंह उर्फ सुदीप सिंह पिता राजेश सिंह निवासी अहिरगांव थाना मनगवां और दीपेश शुक्ला पिता सुदामा प्रसाद शुक्ला निवासी नर्रहा थाना गुढ़ शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र सिंह यादव, सउनि अभयराज सिंह, प्रआर राकेश वर्मा, प्रआर अयोध्या प्रजापति, प्रआर द्वारिका पटेल, प्रआर मनोज निनामा, प्रआर भूपेन्द्र करोसिया सहित आरक्षक सुधीर शुक्ला, अनिल कुमार, राजकुमार गुप्ता, विपिन यादव और महिला आरक्षक पूजा परमार, शालिनी मिश्रा तथा सैनिकों की सराहनीय भूमिका रही।थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और मारपीट जैसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

बालाघाट कांग्रेस में अंतर्कलह तेज, निष्कासित रामकुमार नगपुरे ने विधायक विवेक पटेल और जिलाध्यक्ष संजय उइके पर लगाए गंभीर आरोप

Sun Nov 1 , 2026
बालाघाट में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। पार्टी से पांच साल के लिए निष्कासित पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला अध्यक्ष संजय उइके और वारासिवनी विधायक विवेक पटेल पर निशाना साधा। उन्होंने संगठन की निष्क्रियता, क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने […]

You May Like