भोपाल:नगर निगम ने वार्ड 72 के अंतर्गत जोन 16 मालाखेड़ी में निगम की स्वामित्व वाली भूमि पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। गोवर्धन परियोजना शाखा की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा दुकानें बनाकर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।नगर निगम के अनुसार, कार्रवाई से पहले राजस्व विभाग के आरआई और पटवारी द्वारा संबंधित भूमि का सीमांकन और चिन्हांकन किया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने संयुक्त रूप से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन, भवन अनुज्ञा शाखा तथा अतिक्रमण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला।
नगर निगम द्वारा सरकारी और निगम की जमीनों पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Post
शराब के लिए पैसे न देने पर सैलूनकर्मी पर चाकू से हमला
Sun Nov 1 , 2026
सतना कोलगांव थाना क्षेत्र के घूरडांग इलाके में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां शराब के लिए पैसे न देने पर दो युवकों ने एक सैलूनकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस वारदात में घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

You May Like
-
1 year ago
विमान ईंधन के दाम तीन प्रतिशत से ज्यादा बढ़े