पंचायत सचिव और उसके भाई को 10-10 साल की सजा

इंदौर: ग्राम पंचायत टाकली में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में विशेष न्यायालय बड़वानी ने तत्कालीन सचिव और उसके भाई को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है. दोनों पर पांच-पांच हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है, वहीं, इसी मामले में आरोपी तत्कालीन सरपंच को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया.लोकायुक्त पुलिस को 13 जून 2017 को मिली सूत्र सूचना के आधार पर तत्कालीन सरपंच प्यार सिंह, पंचायत सचिव छतर सिंह गंगवाल और उसके भाई कुंवर सिंह गंगवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

तीनों ग्राम पंचायत टाकली, तहसील राजपुर, जिला बड़वानी से जुड़े थे. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की गई. अनुसंधान पूरा होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने 18 जुलाई 2022 को विशेष न्यायालय बड़वानी में चालान पेश किया था. सुनवाई पूरी होने के बाद शनिवार को न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए छतर सिंह गंगवाल और उसके भाई कुंवर सिंह गंगवाल को 10-10 साल के कारावास और पांच-पांच हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया. वहीं, तत्कालीन सरपंच प्यार सिंह को आरोपों से बरी कर दिया.

Next Post

सुगनी देवी कॉलेज के पास मिला महिला का शव

Sun Nov 1 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सुगनी देवी कॉलेज के सामने शुक्रवार रात एक महिला का शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की. वहीं, मृतका के भाई ने अपनी बहन के साथ लिव-इन में रह रहे गणेश पर गला घोंटकर हत्या […]

You May Like

मनोरंजन