बिहार स्थित पैतृक गांव में हुआ झा का अंतिम संस्कार

भोपाल, सीतामढ़ी (बिहार), 27 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मध्यप्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्वर्गीय प्रभात झा का आज उनके पैतृक स्थल बिहार के सीतामढ़ी जिले के ग्राम कोरियाही में अंतिम संस्कार किया गया।

स्वर्गीय झा का धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र तुष्मुल झा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इसके पूर्व उनकी अंतिम यात्रा उनके पैतृक निवास से निकली। इस दौरान अंतिम दर्शन करने व अपने प्रिय नेता को विदाई देने सैकड़ों लोग सड़कों पर जमा हो गये।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, भाजपा मध्यप्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

इसके पहले स्वर्गीय झा की पार्थिव देह गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई, जहां पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. झा को अंतिम विदाई दी। यहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, श्री सुरेश सोनी, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा समेत अन्य गणमान्य नागरिकों ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय झा का कल निधन हो गया था। आज उनकी पार्थिव देह पार्टी पदाधिकारियों द्वारा विशेष विमान से बिहार स्थित उनके पैतृक गांव ले जाई गई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

Next Post

शादी का झांसा देकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व गिरोह का किया पर्दाफाश

Sat Jul 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नलखेड़ा,27 जुलाई. पुलिस अधीक्षक आगर मालवा विनोद कुमारसिंह के मार्गदर्शन में जिला आगर मालवा पुलिस द्वारा जालसाज़ी एवं धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कारवाई के लिए निर्देशित किया गया है.निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी सुसनेर देवनारायण यादव के […]

You May Like