नकली CBI अफसरों का खौफ, 25 दिन डिजिटल अरेस्ट रहे बुजुर्ग!

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बंटी नगर में रहने वाले रिटायर्ड बिजलीकर्मी दंपत्ति को जालसाजों ने नकली CBI अधिकारी बनकर अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग दंपत्ति पर एक अपराध में शामिल होने का आरोप लगाया और गिरफ्तारी का डर दिखाकर करीब 25 दिनों तक उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान जालसाजों ने दंपत्ति से 69 लाख रुपये ठग लिए। ठगी के जाल से बाहर आने के बाद पीड़ित थाने पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं, जिनमें से एक टीम को दूसरे राज्य में भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कई बैंक खाते भी होल्ड कराए हैं।

Next Post

दिल्ली की महारैली के लिए कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ग्वालियर से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता!

Sat Oct 31 , 2026
ग्वालियर। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस और INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर ग्वालियर में तैयारियां तेज हो गई हैं। महारैली में शामिल होने के लिए ग्वालियर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे। इसे लेकर कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में […]

You May Like