घर में बंद कर युवक की पिटाई, फिर सड़क पर छिड़ा संग्राम!

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में युवक को घर के अंदर करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भुल्लनपुरा की है, जहां गुरुवार रात युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को घर से बाहर निकलवाया, लेकिन इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे लेकर लोग हंगामा करने लगे। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से बड़ा टकराव टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल युवक को बंधक बनाने और मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

नकली CBI अफसरों का खौफ, 25 दिन डिजिटल अरेस्ट रहे बुजुर्ग!

Sat Oct 31 , 2026
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बंटी नगर में रहने वाले रिटायर्ड बिजलीकर्मी दंपत्ति को जालसाजों ने नकली CBI अधिकारी बनकर अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग दंपत्ति […]

You May Like