अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

ग्वालियर, ग्वालियर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डबरा, भितरवार और मोहना क्षेत्र में छापेमारी कर टीम ने 9 हजार 700 किलो गुड़ लहान बरामद किया। इसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

टीम ने अलग-अलग जगहों पर जमीन में गड्ढों, टंकियों और ड्रमों में छिपाकर रखा गया गुड़ लहान बरामद किया और सैंपल लेने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया।

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विभाग का अभियान जारी है।

Next Post

घर में बंद कर युवक की पिटाई, फिर सड़क पर छिड़ा संग्राम!

Sat Oct 31 , 2026
गुना। मध्य प्रदेश के गुना में युवक को घर के अंदर करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भुल्लनपुरा की है, जहां गुरुवार रात युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक […]

You May Like