हरदीप सिंह पुरी की उम्मीदवारी का विरोध

सीधी में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल से जुड़े मामले में हरदीप सिंह पुरी का नाम और तस्वीर सामने आने के बावजूद भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने भाजपा पर नैतिकता और पारदर्शिता के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं का कहना है कि ऐसे व्यक्ति को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाना प्रदेश की जनता का अपमान है।

Next Post

JUET गुना में विज्ञान सेतु-2026 का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाए नवाचार के मॉडल

Sat Oct 31 , 2026
गुना: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (JUET), गुना में स्कूल कनेक्ट 360° कार्यक्रम के तहत अंतर-विद्यालयीन विज्ञान एवं नवाचार प्रतियोगिता ‘विज्ञान सेतु-2026’ आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के अलग-अलग शहरों के स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में […]

You May Like