ओंकारेश्वर:थाना मांधाता पुलिस व्दारा अवैध शराब बनाने के अड्डों पर दबीश देकर करीब 6 हजार लीटर महुआ लहान एवं अवैध शराब बनाने की सामग्री कुल किमती 8 लाख रुपए की नष्ट की गयी।घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला खण्डवा श्री अगम जैन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री दिव्या झारिया के व्दारा अवैध शराब के विरुध्द कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जा रहा है
जिस पर से थाना मांधाता प्रभारी निरी. अनोख सिंदया एवं मांधाता थाने की टीम व्दारा आज दिनांक 30.10.26 को कार्यवाही करते हुए ग्राम डुकिया, जिल्हार, धावडीया, गुंजारी के बैक वाटर किनारे जगंल मे गोताखोरो को साथ ले जाकर दबीश दी गई जहां पर अलग-अलग 03 बडे अड्डो पर दबीश देकर पानी मे गहराई मे डुबाये हुए अवैध कच्ची शराब बनाने मे इस्तेमाल होने वाले महुआ लहान भरे प्लास्टिक के 40-45 ड्रम पानी से बाहर निकालकर जिनकी कुल मात्रा करीबन 6000 लीटर का विधिवत पंचनामा तैयार कर मौके पर ही नष्टीकरण किया गया है नष्ट की गई सामग्री एवं लहान की कुल मश्रुका किमती 8 लाख रुपये है आगे भी लगातार वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन मे अवैध शराब बनाने वाले अड्डो पर मांधाता पुलिस टीम व्दारा कार्यवाही की जावेगी।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक अनोखसिंह सिंदया, प्रआर. 137 भगवान धनगर, आर. 852
अमित कुशवाह, आर. 07 जितेन्द्र कारोले, आर. 713 नितेश पाठक, आर. 471 पवन महाजन, आर. 617 रवि सोलंकी, आर. 657 सुरेन्द्र बरेडिया की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
