राष्ट्रीय सनातन सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर: ग्वालियर में कथित अवैध मदरसे में नाबालिग बच्चों को प्रताड़ित किए जाने, उन्हें बंधक जैसी परिस्थितियों में रखे जाने तथा बच्चों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल एवं निष्पक्ष कार्रवाई की माँग की है।

संगठन ने ज्ञापन में मदरसे से कथित रूप से प्राप्त पुस्तकों एवं अन्य संदिग्ध सामग्री की निष्पक्ष जाँच कराने, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की माँग की। संगठन ने यह भी कहा कि जाँच के दौरान साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए परिसर को सील करने की कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही संगठन ने ग्वालियर के प्रसिद्ध श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कथित अवैध मजार एवं अतिक्रमण का विषय भी प्रशासन के समक्ष उठाया। संगठन ने संबंधित भूमि के दस्तावेजों एवं निर्माण की अनुमति की जाँच कराकर अतिक्रमण प्रमाणित होने पर उसे हटाने की माँग की, ताकि मंदिर परिसर की धार्मिक गरिमा एवं श्रद्धालुओं के हितों की रक्षा की जा सके।
संगठन ने प्रशासन से दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जाँच, समयबद्ध कार्रवाई तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कदम उठाने का आग्रह किया।

Next Post

SBI लाइफ की नई फिल्म ‘अनोखे हीरे’ रिलीज: भारतीय पैरा-एथलीट्स के अदम्य जज्बे और संकल्प को किया सलाम

Wed Oct 28 , 2026
SBI Life Anokhe Heere Film: मुंबई, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपनी नई फिल्म ‘अनोखे हीरे’ लॉन्च की है, जो भारतीय पैरा-एथलीट्स के कभी न हार मानने वाले जज्बे, मजबूत इरादों और सपनों को समर्पित है। भारत की सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने […]

You May Like