दिल्ली में निर्माणाधीन छत गिरने से पिता-पुत्र की मौत, रविवार शाम हुआ था हादसा

दिल्ली। दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र के मिलन गार्डन में निर्माणाधीन इमारत का लिंटर गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों निर्माण कार्य में लगे थे और हादसे के बाद मलबे में दब गए। सोमवार सुबह करीब 7 बजे राहत एवं बचाव दल ने दोनों के शव बरामद किए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ। मृतकों की पहचान चंद्रपाल और उनके बेटे विजय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों इमारत में छत के लिंटर का काम कर रहे थे। पुराने लिंटर के ऊपर नया लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान पुराना हिस्सा ढह गया और उसके साथ नया निर्माण भी नीचे गिर पड़ा। दोनों मलबे में दब गए।

*रातभर चला राहत और बचाव अभियान*

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास घेराबंदी कर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। रातभर चले अभियान के बाद सोमवार सुबह दोनों के शव बरामद हुए।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। फिलहाल, हादसे के कारणों और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर आधिकारिक जांच की जानकारी स्पष्ट नहीं है।

Next Post

चीनी नरम, चावल, गेहूं कड़क, दालों और खाद्य तेलों के भाव चढ़े

Mon Oct 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चीन की कीमतों में गिरावट देखी गई। वहीं, चावल और चीनी के भाव चढ़ गए जबकि दालों और खाद्य तेलों में मिश्रित रुख रहा। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत पांच रुपये टूटकर 5,439 रुपये […]

You May Like