
जबलपुर । पनागर थाना अंतर्गत जटमा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को मंजू कोल 35 वर्ष निवासी ग्राम जटमा ने सूचना दी कि उसके बड़े भाई का बेटा अभिषेक कोल 20 वर्ष शुक्रवार रात लगभग 8-30 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह लगभग 8-30 बजे विकास कोल कमरे में जाकर देखा अभिषेक कोल घर के अंदर परछी के बांस की बल्ली में गमछा से फांसी लगाकर लटका था जिसकी मौत हो चुकी थी। भतीजा अभिषेक कोल शराब पीने का आदि था।
