ग्वालियर: श्री जी इवेंट्स एंड प्लानर एवं जीवाजी क्लब के सहयोग से सीजन 3 का गरबा डांडिया महोत्सव हुआ। इस गरबा डांडिया महोत्सव में 411 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी अपना परफॉर्मेंस दिया।उक्त जानकारी श्रीजी इवेंट एस एंड प्लानर्स के नितिन अग्रवाल एवं केतन अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अभी मध्य प्रदेश में हमारा श्री जी गरबा महोत्सव तीसरे स्थान पर है। हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक हम इसे और भव्यता प्रदान करते हुए प्रदेश में पहले नंबर पर लेकर आए जिससे ग्वालियर का नाम रोशन हो सके।
उन्होंने बताया कि हमारे गरबा डांडिया महोत्सव में आयोजन स्थल पर फायर ब्रिगेड एम्बुलेंस सीसीटीवी कैमरे एवं प्रबंधन की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2030 तक अब हमारा मकसद मध्य प्रदेश के गरवा आयोजकों में प्रथम पायदान पर पहुंचना है। इस लक्ष्य के लिए हम आयोजन की गुणवत्ता प्रतिभागियों के अनुभव सांस्कृतिक प्रस्तुतियांऔर सुरक्षा व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। इस सीजन में बैक टू द 80 राजस्थानी थीम बन ठन री रात देसी ठाट गरबा की रात और अवध की शाम भक्ति के रंग श्री जी के संग जैसे थीम संध्याएं आयोजित हुई हर संध्या में प्रतिभागियों को अलग वेशभूषा संगीत और सांस्कृतिक रंगों के साथ अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिला।
