भोपाल। कस्तूरबा नगर स्थित जैन मंदिर में आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र विधान का समापन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। समापन अवसर पर भगवान जिनेंद्र का अभिषेक, विधि-विधान से पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैनाविन ने बताया कि विधान के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया और समाज के लोगों ने नियम व संयम का पालन करते हुए आराधना की। पूरे आयोजन में भक्तिभाव का विशेष वातावरण रहा। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने अपने जीवन को संयममय व सदाचारपूर्ण बनाने का संकल्प लिया। आयोजन के सफल संचालन में मंदिर समिति और समाजजनों का सक्रिय सहयोग रहा।
